3 साल बाद ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा! वार्षिक परीक्षाओं से पहले PRSU लगाएगी एक्स्ट्रा क्लास, इस वजह से लिया गया फैसला
3 साल बाद ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा! वार्षिक परीक्षाओं से पहले PRSU लगाएगी एक्स्ट्रा क्लास, इस वजह से लिया गया फैसला

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) में कुलसचिव के पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ शैलेन्द्र पटेल को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉ अम्बर व्यास को नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में देर रात 28 मई को आदेश जारी कर दिया। डॉ पटेल की पदस्थापना उच्च शिक्षा विभाग, इंद्रावती भवन में की गई है।

डॉ पटेल साल 2022 में कुलसचिव बने थे। लेकिन तब से ही उनकी नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल खड़े होते हैं। कोर्ट के फैसले से पहले तीन अलग-अलग जांच में भी वो अयोग्य पाए गए थे। बावजूद इसके वो पिछले तीन सालों से यूनिवर्सिटी से जुड़े फैसले ले रहे थे। डॉ पटेल के खिलाफ साल 2022 उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त ने जांच समिति बनाई थी। पांच महीनों की जांच के बाद फैसला आया। 9 सितंबर 2022 को बताया गया कि 7 बिंदुओं पर डॉ पटेल के अनुभव संबंधित दस्तावेज मान्य नहीं हैं।

See also  छत्तीसगढ़ को मिलेगी दो वंदे भारत ट्रेनें, इन रूट पर होगा परिचालन, कोचिंग डिपो का निर्माण शुरु