Weather Alert

रायपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले ही आसमान से राहत की बूंदें गिरने लगी हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित कुल 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से तेज धूप के बाद शाम तक मौसम के बदलने के संकेत मिले हैं।

बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को हल्के बदलाव के बावजूद बारिश नहीं हुई, लेकिन सोमवार को रायपुर, भिलाई, दक्षिण बस्तर, बालोद, कांकेर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बलौदाबाजार जिलों में जोरदार बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून की रफ्तार पहले से तेज है और बारिश समय से पहले शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश में अच्छी बारिश होगी, जो खेती और जलस्तर दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

See also  Patwari aandolan: पटवारी दफ्तर के लिए 1100 रुपए मंजूर, राजस्व मंत्री से मुलाकात के बाद संघ का आंदोलन समाप्त