Monsoon session, Chhattisgarh Vidhansabha, CM Vishnudev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का छठवां मानसून सत्र आगामी 14 जुलाई से प्रारंभ होगा, जो कि 18 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें वित्तीय कार्य और शासकीय संबंधी विषयों पर चर्चा और कार्यवाही संपन्न होगी। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बजट सत्र में हुई थीं 17 बैठकें

ज्ञात हो कि इससे पूर्व विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी को प्रारंभ हुआ था। उस दौरान 17 बैठकें आयोजित की गई थीं। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण दिया था और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट राज्य सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया था।

उस बजट सत्र में सत्तापक्ष एवं विपक्ष के विधायकों ने मिलकर कुल 1,862 सवाल लगाए थे, जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित प्रश्न शामिल थे। अधिकांश सवाल विधायकों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए थे। यह सत्र 21 मार्च को संपन्न हुआ था।

See also  CM Bhupesh Baghel: कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल की उदयपुर, नाथद्वारा में चुनावी सभा,रोड शो करेंगे

साय सरकार का दूसरा बजट

वर्तमान साय सरकार का यह दूसरा बजट सत्र होगा। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 9 फरवरी 2025 को सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया था। यह बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपये का था, जो पिछली भूपेश सरकार के बजट की तुलना में 22% अधिक था। अब आगामी मानसून सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सरकार का दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे।