टीआरपी डेस्क। Axiom-4 Mission : लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 मिशन ने सफलता पूर्वक उड़ान भरी। इस मिशन में भारतीय वायुसेना (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन में शामिल हैं। इस मिशन को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया। शुभांशु शुक्ला ISS पर 14 दिन तक रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

बता दे कि, इस मिशन का नेतृत्व अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं। टीम में भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अलावा हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की भी मिशन विशेषज्ञ के रूप में शामिल हैं।

शुभांशु शुक्ला के माता-पिता हुए भावुक

शुभांशु शुक्ला की इस उड़ान के बाद उनके माता-पिता भावुक हो गए। मां आशा शुक्ला के आंखों से अपने बेटे की कामयाबी पर आंसू छलक पड़े। मां आशा शुक्ला ने कहा कि ये खुशी के आंसू हैं…। वहीं पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम खुश हैं।

See also  Kaushambi Firecracker Godown Blast: चीख-पुकार और उड़ता मलबा: कौशांबी में तबाही का खौफनाक मंजर, 7 जिंदगियां खत्म, कई दबे

बने दूसरे अंतरिक्ष यात्री
शुभांशु, भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री है जिन्होंने ISS के लिए उड़ान भरी। इससे पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सन 1984 में सोवियत यूनियन के सोयूज़ टी-11 मिशन के तहत अंतरिक्ष में कदम रखा था।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।