रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार महासमुंद जिला अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल के लिए भेजे गए सर्जिकल ब्लेड जंग लगे पाए गए हैं।

क्या है मामला?
महासमुंद जिले के संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने CGMSC के प्रबंध संचालक को भेजे गए एक शिकायत पत्र में बताया है कि मार्च महीने में आई Surgical Blade No. 22 (बैच नं. G409, एक्सपायरी: 05/2029) की 500 ब्लेड की खेप में से कम से कम 50 ब्लेड “Loose Packing” और जंग लगे हुए पाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इन्हें ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल करने से मना कर दिया है, क्योंकि ऐसे ब्लेड से सर्जरी के दौरान संक्रमण होने का खतरा बेहद बढ़ जाता है। इससे पहले भी CGMSC द्वारा सप्लाई की गई Phenytoin Sodium दवा, प्रेगनेंसी टेस्ट किट और IV ड्रिप सेट को अमानक करार देकर रोक लगा दी गई थी।

See also  राजधानीवासियों के लिए अच्छी खबर, रायपुर में शुरू होगी आधुनिक लाइट मेट्रो ट्रेन

चेयरमैन का बयान- होगी जांच

CGMSC के चेयरमैन दीपक म्हस्के ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।