0 मेडिकल कॉलेज की मान्यता निरस्त करने के लिए लिख सकती सरकार है

रायपुर। नवा रायपुर के रावतपुरा निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए रिश्वतखोरी के मामले की सीबीआई ने हाल ही में गिरफ्तारियां की है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार भी कॉलेज की मान्यता निरस्त करने के लिए एनएमसी को चिट्ठी भेज सकती है। इसके अलावा सीबीआई की जांच के घेरे में आए रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर पर भी सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाल ही में सीबीआई ने रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन रावतपुरा महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इनमें कालेज के डायरेक्टर अतुल तिवारी भी हैं, जो कि मान्यता के लिए रिश्वत देने के मामले में जेल में हैं।सीबीआई ने रेरा के चेयरमैन संजय शुक्ला और रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अतिन कुंडू के खिलाफ भी एफआईआर किया है।

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने डॉ अतिन कुंडू के रिकॉर्ड खंगाले हैं। यह पता चला है कि वे रावतपुरा संस्थान में भी सेवाएं दे रहे थे, और वेतन भी ले रहे थे।

See also  How Did CM Bhupesh Taunt Ex CM Raman - CM भूपेश ने कहा कमांडों से घिरे रमन जनता, कार्यकर्त्ता से दूर हो रहे…. क्यों कहा ऐसा ?

रिम्स में भी सेवाएं दे रहे थे कुंडू

बता दें कि पांच साल पहले भी अतिन कुंडू के खिलाफ इसी तरह की शिकायत आई थी। इसके बाद उनका तबादला अंबिकापुर हुआ, लेकिन वो नहीं गए। उस वक्त वे अवकाश पर थे, और रायपुर के एक अन्य निजी मेडिकल संस्थान रिम्स में सेवाएं देते रहे। इन तमाम बिन्दुओं पर उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही सरकार रावतपुरा मेडिकल कॉलेज की मान्यता निरस्त करने के एनएमसी को चिट्ठी लिखने जा रही है। इसके सारे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।