रायपुर। चीन के शियान 15 से 20 जुलाई तक एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए भारतीय महिला टीम में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हे कि भारतीय टीम में इस बार छत्तीसगढ़ की दो बेटियों को चयनित किया गया है।

एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय महिला सॉफ्टबॉल टीम में बीजापुर जिले के आवापली गांव की निवासी चंद्रकला तेलम और जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ की निवासी शालू डहरिया का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ की ये दोनों बेटियां चीन के शियान शहर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम का कोच बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार को नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी कर्णेवार के कोचिंग में जिले के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। भारतीय टीम का गठन कई कठिन चयन प्रक्रियाओं के बाद हुआ है। चंद्रकला और शालू को अनंतपुर (आंध्र प्रदेश), नागपुर, श्रीनगर और इंदौर में आयोजित चयन परीक्षण और विशेष कोचिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। भारतीय दल को नई दिल्ली में अंतिम प्रशिक्षण के बाद शियान, चीन के लिए रवाना किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक का सफर: जानें IAS सुबोध कुमार सिंह की जीवनी और उनकी बड़ी उपलब्धियां

बीजापुर और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रोत्साहित किया है। गौरतलब है कि एशिया कप की विजेता और उपविजेता टीम को वर्ल्ड कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चंद्रकला और शालू की यह उपलब्धि राज्य की सभी बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।