रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 जुलाई को लाईवलीहुड कॉलेज, बलौदा बाजार में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 85 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

इस आयोजन की पहल जिला प्रशासन और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा की गई है। आइए जानें कौन-कौन सी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए।

  1. श्रीराम हॉस्पिटल, बलौदा बाजार
    पद:
  • नर्स – 15
  • डॉक्टर – 4
  • मिटी स्कैन टेक्नीशियन – 1

योग्यता: B.Sc नर्सिंग, GNM, ANM, MBBS एवं संबंधित डिग्रियाँ
आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष
अनुभव: 0 से 5 वर्ष
वेतन: 10,000 से 1,00,000 रुपये प्रतिमाह

  1. अग्रवाल फ्यूल्स, बलौदा बाजार
    पद:
  • मैनेजर – 1
  • सुपरवाइजर – 5

योग्यता: 12वीं पास / B.Com
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
अनुभव: 0 से 2 वर्ष
वेतन: 7,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह

  1. स्काई ऑटोमोबाइल, बलौदा बाजार
    पद:
  • सेल्समैन – 3
See also  कोरबा में आसमान से बरस रही आग; पाली में हीट स्ट्रोक ने ली सैकड़ों चमगादड़ों की जान, तालाब किनारे बिछी लाशें

योग्यता: 12वीं पास
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
वेतन: 8,000 से 16,000 रुपये प्रतिमाह

  1. अलर्ट सिक्योरिटी, रायपुर
    पद:
  • सिक्योरिटी गार्ड – 20
  • असिस्टेंट सुपरवाइजर – 8
  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 4
  • मार्केटिंग – 8
  • कंप्यूटर ऑपरेटर – 2
  • कारपेंटर – 14

योग्यता: 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
वेतन: 7,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह

प्लेसमेंट कैंप की तिथि एवं स्थान
तारीख: 23 जुलाई 2025
समय: प्रातः 11 बजे से
स्थान: लाईवलीहुड कॉलेज, बलौदा बाजार

नोट: इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि पर उपस्थित हों।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।