WCL: नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सेमीफाइनल में भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है। भारत चैंपियंस को पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच गुरुवार को खेलना था। लेकिन, उससे पहले ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में खेलने के लिए मना कर दिया है।
भारत चैंपियंस ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस को 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना था। इससे पहले भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में खेलने से आपत्ति जताई थी। जिस कारण लीग स्टेज का मुकाबला रद्द कर दिया गया था। क्योंकि मैच के लेकर खिलाड़ियों और टूर्नामेंट के एक मुख्य स्पॉन्सर ने विरोध जताया था।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार EaseMyTrip नाम की कंपनी ने सेमीफाइनल के मुकाबले से पहले खुद को अलग कर लिया है। EaseMyTrip इस टूर्नामेंट की मुख्य स्पॉन्सर में एक है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद फैलान वाले देश के साथ हम मैच भी नहीं खेलेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन ने भी कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। धवन ने पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया था।


