टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दुर्गम बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 3 जवान दिवंगत हो गए है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब 187वीं बटालियन के 23 जवान ऑपरेशन से लौटते हुए कदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रहे थे। कंडवा इलाके में पहाड़ी मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। गाड़ी अचानक फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी रास्तों पर मानसून के चलते सड़कें और भी खतरनाक हो गई हैं, जिससे यह हादसा और भी भयावह हो गया।

हादसे के तुरंत बाद नजदीकी गांवों के लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई ग्रामीण रस्सियों और बांसों की मदद से खाई में उतरे और जवानों को बाहर निकालने में पुलिस और बचाव टीम की मदद की।

See also  धर्म संसद ब्रेकिंग: संत कालीचरण के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR,रायपुर में PCC चीफ मोहन मरकाम देर रात पहुंचे थाने, गैर जमानती धाराओं में केस

घटना की सूचना मिलते ही उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय मौके पर पहुंचीं। गंभीर रूप से घायल जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर और जम्मू के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।