टीआरपी डेस्क। IAS New Posting : केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा दी गई मंजूरी के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

इस क्रम में संजय रस्तोगी, जो ओडिशा कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंघल को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा झारखंड कैडर के 1997 बैच के अधिकारी सुनील कुमार बरनवाल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। यह नियुक्तियां प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने और संबंधित क्षेत्रों में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।

See also  पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 85 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल को भी किया लॉन्च

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।