भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सबलगढ़ एसडीएम अरविन्द माहौर को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। यह कार्रवाई महिला से अभद्र व्यवहार और नियमविरुद्ध पटवारियों के तबादले की गंभीर शिकायतों के बाद की गई है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- जनसेवा में आचरण की मर्यादा से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। इस मामले में चंबल कमिश्नर को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

पद से हटते ही किए पटवारियों के ट्रांसफर

एसडीएम अरविंद माहौर ने पद से हटने के बाद रात में एसडीएम कार्यालय खुलवाया। 6 पटवारियों के हल्का ट्रांसफर कर दिए। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने तत्काल इनमें से 4 ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। बाकी दो ट्रांसफर हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए किया गया है, इसलिए इसे यथावत रखा है।

See also  देश में पहली बार इतिहास! MP की 12 उद्यानिकी फसलों को एक साथ मिला GI Tag, स्वाद और खुशबू का बजेगा डंका