टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। बैठक में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे और कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की विकास परियोजनाओं की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं की रणनीति तय करना रहेगा। साथ ही नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

इन प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

बैठक में किसानों को लेकर कई नए प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसमें सब्सिडी बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और सहकारी समितियों को मजबूत करने जैसे फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम शुरू करने जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं। बैठक से प्रदेश की आम जनता को कुछ अहम घोषणाओं की उम्मीद है, जो सीधे तौर पर जनकल्याण से जुड़ी होंगी।

See also  मकान का नक्शा पास करने, जनता को घुमाना-फिराना बंद करें, इंजीनियर होंगे जिम्मेदार