टीआरपी डेस्क। Boycott Naqvi : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच हुआ। भारत ने इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान का बहिष्कार किया है और फाइनल मैच खत्म होने के बाद भी ऐसा ही मंजर देखने को मिला। ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। दरअसल नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और साथ ही देश के क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं। भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान से जुड़ी हर चीज का बहिष्कार किया है और फाइनल मैच जीतने के बाद किसी पाकिस्तानी के हाथों ट्रॉफी लेना भी उसी बहिष्कार का हिस्सा था।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के आयोजन में इतनी देरी हुई कि मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को अपनी फ्लाइट पकड़ने के चलते समारोह छोड़ना पड़ा। प्रेजेंटेशन कर रहे कमेंटेटर साइमन डूल ने पुष्टि की कि उन्हें ACC से सूचित किया गया है कि भारतीय टीम अपने पुरस्कार नहीं लेगी। भारतीय टीम ने पूरे प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार किया, केवल शिवम दुबे, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ही अपने व्यक्तिगत सम्मान लेने के लिए मंच पहुंचे।

See also  Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हाई कोर्ट ने एरियर भुगतान का रास्ता किया साफ

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम प्रबंधन ने विशेष रूप से पूछा था कि विजेताओं की ट्रॉफी कौन प्रस्तुत करने वाला है। जब यह स्पष्ट हो गया कि नकवी ही ट्रॉफी देंगे, तो भारतीय टीम ने विरोध करने का फैसला किया। जैसे ही नकवी प्रेजेंटेशन स्टेज पर आए, स्टैंड में मौजूद भारतीय प्रशंसकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका विरोध करना शुरू कर दिया।

भारतीय टीम ने क्यों किया बहिष्कार ?

मोहसिन नकवी के मंच पर आने के बाद उन्हें सूचित किया गया कि अगर उन्होंने ट्रॉफी देने की कोशिश की, तो भारतीय टीम इसे स्वीकार नहीं करेगी और एक आधिकारिक विरोध दर्ज किया जाएगा। स्टेज पर नकवी इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान आयोजकों में से किसी ने अचानक ट्रॉफी को ड्रेसिंग रूम के अंदर ले लिया। दरअसल भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के तीनों मैचों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से परहेज किया था और टॉस से पहले की फोटो शूट से भी खुद को बचाने की कोशिश की थी। यह एक स्पष्ट संदेश था कि वे ACC अध्यक्ष से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे, खासकर नकवी के हालिया राजनीतिक बयानों के बाद तो बिल्कुल भी नहीं।

See also  IPL Schedule 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, 31 मार्च को होगा पहला मुकाबला

नकवी पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले प्लेन क्रैश जेस्चर वाले वीडियो पोस्ट किए थे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में पाकिस्तानी दावे की ओर इशारा था जिसके मुताबिक पाकिस्तान ने 6 भारतीय जेट को मार गिराया गया था। नकवी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए भारतीय सेना के साथ खड़े होने पर सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC से लेवल 4 का अपराध दर्ज करने की मांग भी की थी। भारतीय टीम ने इसी राजनीतिकरण का विरोध करते हुए प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार किया।

1 घंटे तक बाहर नहीं निकले पाकिस्तानी खिलाड़ी

Asia Cup 2025 Win : पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आए। उनके चेयरमैन, जो प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान देना चाहते थे, शर्मिंदा होकर अकेले खड़े रहे। लगभग 55 मिनट के बाद, सलमान आगा और उनकी टीम बाहर आई, जिनका स्वागत ‘इंडिया, इंडिया’ के नारों से किया गया। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि भारतीय खिलाड़ी नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे।

See also  International Coffee Day 2020 : कब और क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस?

मैच के बाद कप्तान ने क्या कहा ?

सूर्या ने मैच के बाद कहा कि उनके खेलना और देखना शुरू करने के बाद ऐसा कभी नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी ही न मिले। यह जीत आसान नहीं थी, हमने पूरे टूर्नामेंट में कड़ी मेहनत की। 7 मैच खेले और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। हमें यह ट्रॉफी मिलनी चाहिए थी, लेकिन अगर नहीं मिली तो भी कोई बात नहीं।

उन्होंने अपने साथियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके लिए असली ट्रॉफी ये 14 खिलाड़ी और हमारा सपोर्ट स्टाफ हैं। यही वो यादें हैं जिन्हें वह हमेशा अपने साथ लेकर चलेंगे। जब खेल खत्म हो जाता है, तब सिर्फ चैम्पियंस याद रहते हैं, कोई ट्रॉफी की तस्वीर नहीं।