रायपुर/अंबिकापुर। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इस बार 15 नवंबर को अंबिकापुर (सरगुजा) में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस सिलसिले में 5 तारीख को दिल्ली जाएंगे। वे 6 तारीख को राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे। उन्हें 1 नवंबर से शुरु हो रहे राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

तीन दिन की समारोह में कई कार्यक्रम होंगे

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा। यह आयोजन 14 से 16 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति लोककला महोत्सव (डांस फेस्टिवल) और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा। जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला भी लगेगा।

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे को 4 cr करोड़ का चूना लगाने वाली कंपनी का सरकारी कनेक्शन ! PPP मोड पर पार्टनरशिप भी

विभाग ने शुरु की तैयारियां

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए आदिम जाति विकास विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा ने कहा है कि अंबिकापुर में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश मिले हैं, निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं।