टीआरपी डेस्क। Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह (सोमवार) को सुनवाई के दौरान वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया है।

घटना के बाद वकील को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अदालत कक्ष से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह चिल्लाया कि ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे। ’ CJI गवई ने पूरी घटना के दौरान शांति बनाए रखी और कहा, “हम इससे विचलित नहीं होते, आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।” इस घटना के कारण कार्यवाही कुछ मिनटों के लिए बाधित रही, जिसके बाद सत्र फिर से शुरू हुआ।

See also  आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका: घरेलू LPG रसोई गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, जानें अपने शहर में आज के नए दाम