रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर में 36 लाख रुपए गबन का मामला आया है। शिवम हॉस्पिटल के संचालक ने केयर टेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिवम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नवीन सिंह ने शिकायत में कहा है कि कुशालपुर चौक स्थित उनके हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जाता है। मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए ईश्वर चेलक नाम के एक व्यक्ति को उन्होंने काम पर रखा था जो कि मेडिकल स्टोर का 36,36,257 रुपए का गबन कर फरार हो गया है।

उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनको इतनी बड़ी रकम के गबन किए जाने की जानकारी एकाउंट डिपार्टमेंट द्वारा कंप्यूटर में दर्ज हिसाब और चेलक द्वारा दिए गए पैसों के हिसाब से हुई।

आरोपी केयर टेकर ने गड़बड़ी स्वीकार करते हुए मार्च 2020 तक पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 24 जनवरी से वह लापता है। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने गबन का अपराध दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ के निवासियों को नौकरी में 5 साल की छूट का आदेश हुआ जारी, एक दिन पहले ही कैबिनेट ने किया था फैसला…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।