0 पिछले दिनों शराब दुकान के गार्ड ने कर दी थी शराबी युवक की हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सुलभ हो रही शराब और बढ़ती जा रही शराबखोरी के चलते आपराधिक वारदातों में इजाफा होने लगा है। बीते कुछ समय से लूटपाट और हत्या की वारदात बढ़ गई है। पिछले दिनों राजधानी में शराब की दुकान के गार्ड द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई थी, इस बार ब्लैक में बिक रही शराब को लेकर न्यायधानी में गैंगवार हो गया और एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक का साथी गंभी रूप से घायल हो गया।

बिलासपुर में ब्लेक में शराब बेचने को लेकर गैंगवार हो गया। इस दौरान अवैध शराब बेचने वाले बदमाश और उसके साथियों ने मिलकर दो युवकों पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई कर दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

See also  इस थाने में चल रही थी पार्टी, अचानक पहुंचे डीजीपी टीआई सहित 6 सस्पेंड

दुकान बंद होने के बाद ब्लैक में बिकती है शराब

पुलिस के मुताबिक, करबला का रहने वाला किशन यादव (19) शनिवार की रात दयालबंद निवासी अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखने गया था। वहां से दोनों तड़के तीन बजे शहर पहुंचे। इस दौरान साहिल सोनकर ने शराब पीने की इच्छा जताई। जिसके बाद दोनों अवैध रूप से बिकने वाली शराब खरीदने के लिए तिफरा सब्जी मंडी स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे।

दुगुनी कीमत पर बेच रहे थे शराब

साहिल साहू वहां चखने की दुकान के साथ ही शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। युवकों ने साहिल से शराब मांगी। तब उसने 120 रुपए की शराब को 250 में देने की बात कही। तब साहिल सोनकर ने रेट कम करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर साहिल सोनकर और किशन का साहिल साहू से विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर साहू ने अपने दोस्तों को बुला लिया।

See also  ICSE ISC Results 2024 : घोषित हुए आईसीएसई आईएससी के रिजल्ट, रायपुर के होनहारों ने मारी बाजी

लकड़ी के बत्ते से पीट-पीटकर मार डाला

इस दौरान साहिल साहू और उसके दोस्तों ने मिलकर साहिल सोनकर और किशन यादव पर बत्ते से हमला कर दिया। हमलावर युवक दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई करते रहे। जान बचाकर भागते समय साहिल सोनकर जमीन पर गिर गया। जबकि, बुरी तरह से घायल किशन यादव ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसे लेकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब खून से लथपथ साहिल सोनकर बेहोश पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां साहिल सोनकर की मौत हो गई। वहीं, घायल किशन यादव का सिम्स में इलाज चल रहा है।

आरोपी और घायल हैं आदतन बदमाश

सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी साहिल साहू और घायल किशन यादव सरकंडा और कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश हैं। साहिल सोनकर के खिलाफ भी सिटी कोतवाली थाने में मारपीट के मामले दर्ज है। ताजा मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी साहिल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार साथियों की तलाश जारी है।

See also  प्राइवेट कॉलेज के सरकारीकरण के मामले को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा नेता, CSP से की धक्का मुक्की

दुकान से बल्क में शराब लेकर रात में करते हैं अवैध बिक्री

दरअसल, चिंगराजपारा में रहने वाला राजू नाम का युवक चिल्हर शराब का अवैध कारोबार करता है। अभी वह एक मामले में जेल में बंद है। इसके बाद उसका भाई साहिल साहू शराब के अवैध कारोबार को संभाल रहा है। ऐसे ही शहर के कई इलाकों में रात में सरकारी शराब दुकान के आसपास शराब की अवैध बिक्री की जाती है।