रायपुर। अफसरों की लापरवाही के मामले में शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग ने दो जिलों के डीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। दरअसल उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी, 15 अक्टूबर की बैठक में कोरबा और सक्ती जिला के डीईओ गायब थे।

राज्य साक्षरता मिशन संचालक ऋतुराज रघुवंशी की तरफ से बुलायी गयी इस बैठक में 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता और मूल्यांकन परीक्षा को लेकर कार्ययोजना तैयार की जानी थी। लेकिन कोरबा और सक्ती जिले के डीईओ इस बैठक में नहीं पहूुंचे। इस मामले में डीपीआई सह राज्य साक्षरता मिशन संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कलेक्टर के मंतव्य के साथ तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है।

See also  रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन से दर्शन कर चुके 37 हजार से अधिक श्रद्धालु