रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर में एक व्यापारी के घर लूट की वारदात हुई है। अज्ञात दो हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी को घर में बंधक बनाकर 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने आज इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर के क्षितिज अपार्टमेंट में लूट की वारदात हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। दो अज्ञात लोग जबरदस्ती घर के अंदर घुसे। इसके बाद चाकू दिखाकर व्यापारी को बंधक बना लिया। उसे पलंग में टेप से बांधकर दिया। इसके बाद घर में रखे नगदी 50 लाख सहित जेवर पर बदमाशों ने हाथ साफ किया।

इस दौरान बदमाशों ने घर में जमकर उत्पात मचाया फिर सुबह होने से पहले फरार हो गए। खुद को किसी तरह छुड़ाने के बाद मामले की सूचना परिजनों को दी। फिर देवेन्द्र नगर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराया।

See also  LIVE : परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जशपुर पहुंचे जेपी नड्डा

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की जांच की। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वारदात के दौरान घर में कितने लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस सरगर्मी से दोनों आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।