टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

दीपक सोनी अब पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। बलौदाबाजार जिले में उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक सख्ती, विकास कार्यों में तेजी और जनहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। उनकी यह नियुक्ति राज्य के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

See also  BJP Bid On BJP's Victory In Tripura Nagaland- भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा- अरुण साव