टीआरपी। municipal corporation : एक दिन पहले पुरानी बस्ती इलाके में चाइनीज मांझा से एक युवती का होंठ और नाक कटने से युवती घायल हो गई थी। इस घटना के बाद नगर निगम ने पतंग दुकानों पर बिकने वाले चाइनीज मांझा को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को जोन 1 के गुढ़ियारी और जोन पांच के घासीदास प्लाजा के सामने सड़क पर लगी दुकानों से चाइनीज मांझा जब्त कर दुकानें हटवाई। साथ ही एक दुकान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 और 5 ने छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर मांझा जब्ती की कार्रवाई की। प्रयास हास्टल गुढियारी के पास 2 पतंग दुकानो से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। भविष्य में प्रतिबंधित मांजा की बिक्री नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी।

See also  Dussehra Special : यहां विजयदशमी पर होती है रावण की पूजा, ढोल-नगाड़ों के साथ की जाती है आराधना, वर्षों से चली आ रही परंपरा