IPL Match at Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Raipur: रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 12 साल बाद आईपीएल मैच आयोजित किए जाएंगे। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो होम मैच रायपुर की मेजबानी में खेले जाएंगे। आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

IPL Match at Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Raipur: मंगलवार को आरसीबी के वाइस प्रेसीडेंट राजेश मेनन और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और उन्हें आरसीबी का जर्सी भेंट आईपीएल मैच के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

IPL Match at Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Raipur: मुख्यमंत्री ने आरसीबी के पदाधिकारी से मैच को लेकर पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद आरसीबी ने दो मैच रायपुर में कराने की सहमति जताई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रायपुर दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड था और 6 आईपीएल मैच हो चुके हैं।

See also  Raipur City News: रायपुर-दिल्ली के बीच इंडिगो की नई फ्लाईट 26 से, यहां देखें शेड्यूल

IPL Match at Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Raipur: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहचान

आईपीएल मैचों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुशी जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। यह प्रस्ताव रायपुर को एक उभरते हुए स्पोट्र्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा।