रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में पास में खुदाई करते हुए एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। हादसे के बाद इलाके में हडकंप मच गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार मीनू पेट्रोल पंप के पास निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान खुदाई की जा रही थी, तभी बगल का बहुमंजिला इमारत ढह गई। गनीमत है कि इस दौरान इमारत में कोई मौजूद नहीं था। वहीं मजूदर भी बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  बड़ी खबरः अक्टूबर और मार्च के फ्लू सीजन में बार-बार आ सकती है कोरोना की नई लहर, शोध में खुलासा