रायपुर। पर्यटन मंडल के रिटायर्ड एजीएम मदन गोपाल श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा थाने में शुक्रवारको छत्तीसगढ पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक संजय सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कर्मचारियोंसे गाली-गलौज करने , सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस नेमामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। 

क्या है पूरा मामला:

छग पर्यटन मंडल रायपुर के महाप्रबंधक संजय सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, उसमेंउन्होंने लिखा है कि मदन गोपाल श्रीवास्तव ने संजय के साथ ही नहीं बल्कि स्टाफ और साथ में बैठेअनूप तिवारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया है। मदन गोपाल श्रीवास्तव ने उनसे पर्यटन मंडल कार्यालयकी तरफ से जारी पत्र के संदर्भ में जानकारी मांगी गई, जिस पर उन्हें प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडलसे मिलने कहा गया. लेकिन प्रबंध संचालक से मिलने के बजाय उन्होंने कक्ष में गाली -गलौज करते हुए भविष्य
See also  क्रिकेट के इस धुरंधर और पूर्व कप्तान को हुआ कोरोना
में देख लेने की धमकी दी । संजय सिंह ने मदन गोपाल के पास लाइसेंसी हथियार होने की जानकारी देते हुएअपने जान का खतरा भी बताया है। रिपोर्ट में लिखा है कि मदन गोपाल श्रीवास्तव ने पर्यटन मंडल में नौकरी पर रहने के दौरान भी एवं रिटायर्डहोने के बाद भी पर्यटन मंडल कार्यालय में आकर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते रहे हैं। कार्यालय में आकरकर्मचारियों को धमकाना, अनावश्यक दबाव बनाना, कार्यालय का माहौल खराब करने जैसे तमाम आरोपशामिल हैं। इसकी शिकायत महाप्रबंधक संजय सिंह ने तेलीबांधा थाने में लिखित रूप से की है। पुलिस मामलेकी जांच कर रही है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।