रायपुर। राजधानी के रावांभाठा इलाके में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दो नाबालिक की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मासूमों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

घटना उस वक़्त हुई जब कुछ बच्चे छत पर खेल रहे थे और खेलते – खेलते वे हाईटेंशन तार के करीब पहुंच गए। यह लाइन उनके घर की छत से काफी नजदीक से गुजरी है। खमतराई थाने के प्रभारी टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि पीड़ित दिनेश कुमार निर्मलकर (12 ) और राहुल दास (12 ) दोनों हाईटेंशन लाइन के करेंट से गंभीर रूप से झुलस गए थे, इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  ध्यान दें : 1 अप्रैल से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण, किसी प्रकार के मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।