रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।

इस परीक्षा में केवल राज्य पाठ्यक्रम से संचालित स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं होंगे। लोक शिक्षा संचालनालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी।

वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट कार्य के होंगे। कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

See also  रायगढ़ में जानकी काटजू, धमतरी में विजय देवांगन बनें महापौर