24 फरवरी को दिल्ली के जाफराबाद में शाहरुख ने 8 राउंड फायरिंग की थी

 दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमें उसकी गिरफ्तारी में जुटी थीं

शामली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले वांछित मोहम्मद शाहरुख को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख ने 24 फरवरी को जाफराबाद में पुलिस जवान पर पिस्तौल तानी थी और 8 राउंड फायरिंग की थी। वह बीते 8 दिनों से फरार चल रहा था।

गोली चलाकर दंगे भड़काने का आरोपी शाहरुख 8 दिन बाद यूपी के बरेली से गिरफ्तार के लिए इमेज नतीजे

गोली चलाकर दंगे भड़काने का आरोपी शाहरुख 8 दिन बाद यूपी के बरेली से गिरफ्तार के लिए इमेज नतीजे

इससे पहले क्राइम ब्रांच को शाहरुख के बरेली में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि शाहरुख फायरिंग के बाद पानीपत, कैराना, अमरोहा जैसे अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। दिल्ली हिंसा में अब तक 47 लोग मारे जा चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  पाकिस्तान, चीन और ईरान ने किया तालिबान का खुला समर्थन, इमरान बोले- टूट गईं गुलामी की जंजीरें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।