रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर शनिवार शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से गृह मंत्री सीधे एक निजी होटल के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार को नक्सलवाद पर ‘महा-मंथन’

दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार को अमित शाह राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन को लेकर एक निश्चित समय-सीमा (Dead-line) तय की जा सकती है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे।

बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्री बस्तर के लिए रवाना होंगे। वहां वे प्रसिद्ध ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट कर रही है। सोमवार को अमित शाह जगदलपुर से ही सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

See also  सावधान! रायपुर में वित्त मंत्री के नाम पर 6 लाख की ठगी; इस शख्स ने गंवा दिए 6 लाख रुपए, फेसबुक वीडियो से बुना जाल

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।