Iran-Israel War: नई दिल्ली/तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारतीय झंडा लगा कच्चे तेल का टैंकर ‘जग लाडकी’ खतरनाक समुद्री इलाके स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकलकर अब भारत के एक बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने अपने ताजा अपडेट में इसकी जानकारी दी है।

Iran-Israel War: सरकारी सूत्रों के अनुसार यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा पोर्ट के पास स्थित हाई-रिस्क समुद्री क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल आया है। जहाज में करीब 80,800 टन कच्चा तेल लदा हुआ है, जिसे यूएई से लिया गया है। यह टैंकर रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10:30 बजे फुजैरा से रवाना हुआ था।

Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण समुद्री मार्गों पर असर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास का इलाका बेहद संवेदनशील बना हुआ है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक माना जाता है और यहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल विभिन्न देशों तक पहुंचाया जाता है।

See also  Chandra Grahan : देव दीपावली पर चंद्र ग्रहण का साया ,जाने ग्रहण और सूतक काल का समय

Iran-Israel War: भारतीय झंडा लगा चौथा जहाज जो सुरक्षित निकला

हाल के दिनों में यह चौथा भारतीय झंडा लगा जहाज है जो युद्ध जैसे हालात वाले क्षेत्र से सुरक्षित निकल पाया है। सरकार के अनुसार जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं और उसकी यात्रा पर समुद्री एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कई जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा भारतीय झंडे वाले जहाज अभी भी होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में मौजूद हैं, जिन पर सैकड़ों भारतीय नाविक कार्यरत हैं।

सरकार इन जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस संबंध में भारत और ईरान के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत भी हुई है, ताकि फंसे जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। खासतौर पर उन जहाजों को प्राथमिकता दी जा रही है जो भारत के लिए तेल और गैस जैसी आवश्यक ऊर्जा सामग्री लेकर आ रहे हैं।

See also  अदालत में सैनिकों के खिलाफ बेजुबान खरगोशों ने जीता मुकदमा, जानें पूरा मामला