IPL 2026 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष है। लेकिन कई टीमों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बार स्टार्क, हेजलवुड, नाथन एलिस जैसे गेंदबाज खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इसी बीच तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक और बड़ा झटका लगा है। KKR के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी साबित हो रही है।

टूर्नामेंट (indian premier league 2026) शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, लेकिन केकेआर के मुख्य तेज गेंदबाज एक-एक कर बाहर हो रहे हैं। स्टार गेंदबाज हर्षित राणा के बाद अब बंगाल के एक्सप्रेस गन आकाश दीप भी चोट (Injury) के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि 28 मार्च से शुरू हो रहे 19वें सीजन में केकेआर अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, लेकिन टीम के पास अब फ्रंटलाइन भारतीय तेज गेंदबाजों का अकाल पड़ गया है।

See also  अशोक चतुर्वेदी को मिला स्टे, हाईकोर्ट ने EOW में दर्ज FIR और प्रारंभिक जांच कार्यवाही पर लगाई रोक

केकेआर की पेस तिकड़ी पर ग्रहण?

  • हर्षित राणा: चोट के कारण पहले ही पूरे सीजन से बाहर।
  • आकाश दीप: ताजा इंजरी अपडेट के अनुसार अब वे भी उपलब्ध नहीं रहेंगे।
  • मथीशा पथिराना: श्रीलंकाई बोर्ड से अब तक ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) नहीं मिला है, जिससे उनका शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध है।

आकाश दीप का आईपीएल सफर

दरअसल, 29 वर्षीय आकाश दीप घरेलू क्रिकेट और टेस्ट मैचों में शानदार फॉर्म में थे। 2022 में डेब्यू करने वाले आकाश ने अब तक 14 आईपीएल मैचों में 10 विकेट लिए हैं। पिछले साल लखनऊ ने उन्हें 8 करोड़ में खरीदा था, लेकिन इस बार केकेआर ने उन पर दांव लगाया था जो चोट के कारण नाकाम होता दिख रहा है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।