टीआरपी डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। पहले वीकेंड के धमाकेदार आगाज के बाद, फिल्म ने अपने Second Weekend में जो रफ्तार पकड़ी है, उसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है। आलम यह है कि धुरंधर 2 अब एक के बाद एक All Time Records ध्वस्त कर रही है।

दूसरे रविवार को रचा इतिहास: धुरंधर का भी रिकॉर्ड टूटा

बता दें कि फिल्म ने शनिवार के मुकाबले रविवार को 50% से ज्यादा का जंप लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Box Office पर दूसरे संडे को सबसे बड़ा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड इसी के प्रीक्वल धुरंधर (2025) के नाम था (58.20 करोड़), जिसे अब धुरंधर 2 ने पीछे छोड़ दिया है।

rade Analysts की मानें तो ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। फिल्म ने 11वें दिन हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा Single Day Collection किया है। इससे पहले Pushpa 2 ने 11वें दिन हिंदी में 54 करोड़ बटोरे थे, जिसे रणवीर की फिल्म ने पछाड़ दिया है। फिल्म का टोटल सेकंड वीकेंड कलेक्शन 172.7 करोड़ के पार पहुँच गया है, जो बॉलीवुड का अब तक का Highest Second Weekend Collection है।

See also  Upcoming Bollywood Movies : होली पर रीलीज हो रही हैं ये 7 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

India Net Collection: 1000 करोड़ की ओर बढ़ते कदम

दरअसल, ‘धुरंधर 2’ अब हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनने की राह पर है जो India Net Collection में 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करेगी। रायपुर और भिलाई के मल्टीप्लेक्सों में आज भी ‘Housefull’ के बोर्ड नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की अगली बड़ी रिलीज ‘भूत बंगला’ को आने में अभी 10 दिन का समय है। तब तक धुरंधर 2 के पास खुला मैदान है। जानकारों का कहना है कि फिल्म का WorldWide Collection 1300 करोड़ पार कर चुका है और यह बहुत जल्द 2000 करोड़ का लैंडमार्क छू सकती है।

क्या है इस कामयाबी का राज?

फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग और फिल्म की तगड़ी स्क्रिप्ट ने दर्शकों को बांधे रखा है।फिल्म प्रेमियों का कहना है कि फिल्म का स्वैग और एक्शन नेशनल लेवल का है, जो इसे बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है।

See also  Bigg Boss 16: क्या शो से बाहर हो जायेंगे अब्दु रोजिक ? प्रोमो में अब्दू को रोते देख फैंस हुए दुखी