टीआरपी डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विधानसभा के अति-सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी गेट (गेट नंबर-2) को तोड़कर उत्तर प्रदेश (UP) नंबर की एक सफेद कार परिसर के भीतर जा घुसी। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कार सवार नकाबपोश शख्स विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के पास गुलदस्ता रखकर आराम से फरार हो गया।

बैरियर तोड़कर घुसा नकाबपोश

दरअसल, यह पूरी घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है। अधिकारियों के अनुसार, सफेद रंग की एक कार ने वीआईपी गेट पर लगे बैरियर को तेज रफ्तार में टक्कर मारी और सीधे विधानसभा परिसर के भीतर दाखिल हो गई। मैदानी सूत्रों का कहना है कि कार के अंदर एक नकाबपोश व्यक्ति सवार था, जिसने पोर्च के पास गाड़ी रोकी।

बता दे कि कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। वहां उसने पोर्च के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखा और सुरक्षाकर्मियों के कुछ समझ पाने से पहले ही गाड़ी घुमाकर वापस लौट गया। दिल्ली सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन (Security Breach) करार दिया है।

See also  अब होटल में रूम लेना होगा सस्ता, 7500 रुपये से कम के किराये पर 12 फीसदी GST

बम की धमकियों के बीच नई चुनौती

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में एक अज्ञात वाहन का वीआईपी गेट तोड़कर अंदर तक पहुंच जाना सुरक्षा की बड़ी खामी को उजागर करता है।

दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरियर के अवशेष और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। यूपी नंबर की उस कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।