टीआरपी डेस्क। दुनिया अभी अमेरिका-ईरान के बीच हुए 14 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) का जश्न मना ही रही थी कि इजराइल ने एक चौंकाने वाला रुख अपना लिया है। इजराइल ने इसे हाफ सीजफायर करार दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि ईरान पर तो गोलियां चलनी बंद हो गई हैं, लेकिन लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के हमले और तेज हो गए हैं।

क्या है इजराइल का हाफ सीजफायर?

7 अप्रैल 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम पर दस्तखत किए, लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यह समझौता लेबनान के मोर्चे पर लागू नहीं होता। इजराइल का कहना है कि ईरान से खतरा फिलहाल टला है, लेकिन जब तक लेबनान के दक्षिणी इलाकों से हिजबुल्लाह का वजूद खत्म नहीं हो जाता, तब तक उसकी सेना चैन से नहीं बैठेगी। एक तरफ ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत (इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक) का रास्ता खोला गया है, तो दूसरी तरफ लेबनान में बमबारी जारी है।

See also  सोशल मीडिया में कोरोना की अफवाह फैलाने पर अंबिकापुर में एफआईआर

टायर (Tyre) शहर को खाली करने की चेतावनी

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने लेबनान के ऐतिहासिक और प्रमुख तटीय शहर ‘टायर’ में भारी तबाही के संकेत दिए हैं। आईडीएफ के प्रवक्ता कर्नल अविचय अद्रई ने सोशल मीडिया पर मैप जारी कर टायर के शबरीहा इलाके के निवासियों को तुरंत घर छोड़ने को कहा है। इजराइल ने एक खास इमारत को चिन्हित करते हुए कहा है कि वहां हिजबुल्लाह की गतिविधियां चल रही हैं और उस पर कभी भी बड़ा हमला हो सकता है। पूरे दक्षिणी लेबनान पर इजराइल ने पहले ही निकल जाने का आदेश लागू कर रखा है।

धुएं के गुबार में टायर शहर

लेबनानी मीडिया के अनुसार, टायर शहर के आसपास के इलाकों में इजराइल ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। टायर एक बड़ा तटीय शहर है जहां हजारों लोग रहते हैं। इजराइल का आरोप है कि हिजबुल्लाह इस घनी आबादी वाले शहर में अपने रॉकेट और हथियार छिपाकर रखता है। इजराइल अब इस पूरे इलाके को ‘नो-गो जोन’ बनाने की कोशिश में है।

See also  BREAKING : शिक्षाकर्मियों को भूपेश सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, 7000 शिक्षाकर्मियों के संविलियन आदेश जारी

नेतन्याहू का साफ संदेश

नेतन्याहू यह संदेश देना चाहते हैं कि ईरान के साथ सीजफायर उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि एक रणनीति है ताकि वे अपनी पूरी ताकत हिजबुल्लाह को जड़ से मिटाने में लगा सकें। लेबनान के लिए फिलहाल शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।