टीआरपी डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध देव जल्द ही अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं। दरअसल, बुध ग्रह 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके ठीक दो दिन बाद यानी 13 अप्रैल को बुध अपना नक्षत्र बदलते हुए पूर्वभाद्रपद से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में कदम रखेंगे। बता दें कि बुध की यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रहेगी। हालांकि बुध अभी अपनी नीच राशि मीन में हैं, लेकिन गुरु की विशेष स्थिति की वजह से ‘नीचभंग राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। मैदानी सूत्रों और ज्योतिषियों की मानें तो इस राजयोग का सीधा फायदा तीन खास राशियों को मिलने वाला है।

मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में मचेगा डंका, तनाव से मिलेगी मुक्ति

मिथुन राशि वालों के लिए यह बदलाव किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो दफ्तर में आपके काम की जमकर तारीफ होने वाली है। आपकी समझदारी आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लेगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

See also  प्रसाद में मिलावट के मामले से लिया सबक : छत्तीसगढ़ में भी इस जिले में सभी बड़े मंदिरों के प्रसाद की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

वृषभ राशि: धन लाभ के बन रहे हैं प्रबल योग

वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का यह महीना आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो यह समय मुनाफा कमाने का है। निवेश से तगड़ा फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं और आय के नए सोर्स खुल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय पढ़ाई में झंडे गाड़ने वाला है।

धनु राशि: करियर में आएगी लंबी छलांग

धनु राशि वालों के लिए लंबे समय से चल रही परेशानियां अब खत्म होने की कगार पर हैं। 11 से 22 अप्रैल के बीच आपको करियर में सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। बिजनेस और नौकरी, दोनों ही क्षेत्रों में नए और बड़े मौके आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं धैर्य से लिए गए फैसले आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप सही दिशा में कदम उठा पाएंगे।

See also  Horoscope 28 October 2023 : इन राशि वालों के रूके हुए काम में मिल सकती है सफलता, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

दरअसल, जब भी कोई ग्रह नीच राशि में होकर राजयोग बनाता है, तो उसका असर बहुत गहरा और सकारात्मक होता है। ऐसे में इन तीन राशियों के लिए आने वाले 10-12 दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।