CG News: पेट्रोल डीजल संकट के बीच सीएम विष्णुदेव साय का किसानों के हित में बड़ा फैसला, ड्रम-जरीकेन में डीजल ले सकेंगे किसान
CG News: पेट्रोल डीजल संकट के बीच सीएम विष्णुदेव साय का किसानों के हित में बड़ा फैसला, ड्रम-जरीकेन में डीजल ले सकेंगे किसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित करने के लिए नागरिकों से ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा छोड़ी गई पांडुलिपियां और हस्तलिखित ग्रंथ हमारी सभ्यता के जीवंत प्रमाण हैं, जिन्हें डिजिटल माध्यम से सहेजना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।


मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 से शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरी सक्रियता से भाग ले रहा है। राज्य के 33 जिलों में से 26 जिलों में जिला स्तरीय समितियों का गठन और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। शेष 07 जिलों में भी जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

संस्कृति विभाग द्वारा क्षेत्रीय संयोजकों के साथ मिलकर जिला स्तर पर प्रशिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के 06 जिलों में जमीनी स्तर पर सर्वे का काम शुरू हो चुका है, जहां ग्राम और क्षेत्रवार सर्वेक्षकों की नियुक्ति कर प्राचीन ग्रंथों को चिन्हित किया जा रहा है।

See also  कॉलेज छात्रा ने आखिर क्यों लगा ली फांसी..? इंस्टाग्राम में हैं हजारों फॉलोवर्स...

ज्ञानभारतम एप का करें उपयोग


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास भी कोई प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ या ताड़पत्र सुरक्षित हैं, तो वे उसे ज्ञानभारतम (Gyanbharatam) मोबाइल एप पर दर्ज करें। नागरिकों का यह छोटा सा सहयोग छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।