IPL 2026: हैदराबाद। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में आज खेले जा रहे सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 19वें सीजन के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का टारगेट दिया है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। टीम ने पहली बॉल पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। यहां से ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन की पारी खेलकर टीम को 100 पार पहुंचाया। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

IPL 2026: हेनरिक क्लासन ने 40 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट झटके। संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला। बता दें कि RR अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीती है और 3 हार चुकी है।

See also  KKR vs LSG, IPL 2026 : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य