IPL 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। दिल्ली में अब तक 7 मुकाबले में सिर्फ 3 मुकाबले जीते है। वहीं आज अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली सामना अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।
शानदार फॉर्म में राहुल
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी राहत केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी है, जो ऑरेंज कैप की रेस में 357 रनों के साथ बने हुए हैं। उनके साथ नितीश राणा ने भी अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है। हालांकि, टीम की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी और फील्डिंग बनी हुई है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खराब फील्डिंग और लुंगी एनगिडी की गर्दन की चोट ने दिल्ली को भारी नुकसान पहुंचाया है। एनगिडी के खेलने पर संशय बना हुआ है, जो आरसीबी जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ दिल्ली के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
दूसरी ओर, रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट कोहली, टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल जैसे सितारों से सजी यह टीम सात में से पांच मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है। बेंगलुरु की टीम इस समय संतुलित नजर आ रही है और अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
हेड-टू-हेड आंकड़े
हेड-टू-हेड आंकड़े में RCB का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें अब तक 34 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। जिसमें ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबले ही जीत पाई है।
संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स (DC): पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा। (इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी)
आरसीबी (RCB): विराट कोहली, जैकब बेथल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल)



