टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज दोपहर 2:30 बजे हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के कक्ष क्रमांक S-2-12 में औपचारिक घोषणा के साथ ही लाखों छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह परिणाम छत्तीसगढ़ के 5.6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य का फैसला करेगा। समय पर रिजल्ट आने से विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिले और प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे PET, PMT, ICAR) की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने में आसानी होगी।

परीक्षा परिणाम का पूरा विवरण

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं। हालांकि, 12वीं के हिंदी पेपर लीक मामले के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। बोर्ड ने युद्ध स्तर पर मूल्यांकन कार्य पूरा कर आज रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है।

See also  रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने ईडी प्रस्तुत करेगी आवेदन

पिछले वर्ष (2025) में 10वीं का रिजल्ट 68.76% और 12वीं का 82.25% रहा था। इस बार विशेषज्ञों का अनुमान है कि बेहतर शैक्षणिक सत्र के चलते उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार देखने को मिल सकता है।

मुख्य आंकड़े और जानकारी

  • 10वीं के कुल छात्र: 3,20,535 पंजीकृत विद्यार्थी।
  • 12वीं के कुल छात्र: 2,45,785 पंजीकृत विद्यार्थी।
  • घोषणा का समय: दोपहर 2:30 बजे।

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CGBSE 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • मार्कशीट स्क्रीन पर दिखने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर लें।

SMS से भी देखें रिजल्ट:

  • 12वीं के लिए: अपने मोबाइल पर CG12 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेजें।
  • 10वीं के लिए: अपने मोबाइल पर CG10 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेजें।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।