रायपुर। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार की सुबह अमंगल साबित हुई। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 525.44 अंक गिरकर 75,489.84 पर आ गया, वहीं निफ्टी 164.5 अंक गिरकर 23,651.35 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में इंफोसिस और एशियन पेंट्स में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई।

IT शेयरों ने बिगाड़ा खेल, दफ्तरों में बढ़ी टेंशन

दरअसल, आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह IT सेक्टर रहा। निफ्टी IT इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

  • अमेरिकी टेक शेयरों में आई कमजोरी का सीधा असर हमारी कंपनियों पर पड़ा है।
  • डॉलर की बढ़ती कीमतों और ग्लोबल ग्रोथ की चिंता ने निवेशकों का मूड खराब कर दिया है।

बैंकों और फाइनेंशियल शेयरों में भी सुस्ती

केवल IT ही नहीं, बल्कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर भी आज लाल निशान में डूबे रहे। निजी और सरकारी दोनों ही बैंकों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। गौरतलब है कि निवेशक फिलहाल ब्याज दरों को लेकर आने वाले ग्लोबल संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

See also  कटोराभाठा में हुआ कलिंगा विश्वविद्यालय के फार्मेंसी विभाग का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इन सेक्टर्स ने बचाई लाज

भारी गिरावट के बीच राहत की बात यह रही कि कुछ सेक्टर्स में हरियाली नजर आई।

  • मेटल और ऑयल एंड गैस: कमोडिटी बाजार में मजबूती की वजह से इन शेयरों में खरीदारी देखी गई।
  • मिडकैप और स्मॉलकैप: बड़ी कंपनियों (Lager Cap) के मुकाबले छोटे और मंझोले शेयरों ने मजबूती दिखाई है।

India VIX: बाजार में डर को मापने वाला इंडेक्स (VIX) नीचे गिरा है, जिसका मतलब है कि फिलहाल घबराहट बहुत ज्यादा नहीं है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।