CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आईपीएल 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 181 रनों का लक्ष्य दिया है।

CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स के डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेलकर सीएसके को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक शर्मा ने भी 19 गेंद पर 32 रन की अच्छी पारी खेली।

CSK vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि साकिब हुसैन ने भी 2 विकेट हासिल किए।

CSK vs SRH IPL 2026: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

See also  IND vs AUS : बारिश की वजह से आखिरी टी20 रद्द, टीम इंडिया ने 2-1 की अंतर से सीरीज किया अपने नाम, इन्हें मिला 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (WK), ऋतुराज गायकवाड़ (C), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।