टीआरपी डेस्क: ज्येष्ठ महीना शुरू होते ही उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। लेकिन अब साल का वह सबसे कठिन समय शुरू होने जा रहा है, जब गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। कल यानी 25 मई 2026 से ‘नौतपा’ की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, कल सूर्य देव वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद अगले 9 दिनों तक धरती पर भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिलेगा।

लेकिन इस तपिश के बीच एक अच्छी खबर भी है। सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वाले लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने जा रहा है। आइए जानते हैं इस भीषण गर्मी के बीच किन 4 राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकने वाली है।

क्यों खास और इतना गर्म होता है नौतपा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा को माना गया है, जो शीतलता यानी ठंडक का प्रतीक है। जब ग्रहों के राजा सूर्य इस ठंडे स्वभाव वाले नक्षत्र में आते हैं, तो इसकी शीतलता को पूरी तरह सोख लेते हैं। इस वजह से पृथ्वी का तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वैज्ञानिक नजरिए से भी इस दौरान सूर्य की किरणें धरती पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं, जिससे भयंकर लू चलती है।

See also  UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने निकाली 16 पदों पर सीधी भर्ती, शनिवार से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, होगा बड़ा धन लाभ (Nautapa 2026 Rashifal):

  • तुला राशि (Libra): आपके रुके हुए सारे काम अब तेजी से पूरे होंगे। दफ्तर में बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं।
  • सिंह राशि (Leo): सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय बेस्ट है।
  • धनु राशि (Sagittarius): करियर में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मीन राशि (Pisces): आपके लिए धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।