Men Under-18 Asia Cup: काकामिगाहारा (जापान)। भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के नायक आशीष तानी पूर्ती रहे, जिन्होंने हैट्रिक जमाकर टीम को यादगार जीत दिलाई।

Men Under-18 Asia Cup: आशीष ने मैच के दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किए, जबकि भारतीय कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में एक गोल दागा। जापान के लिए एकमात्र गोल नुमादा गाकु ने 52वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किया।

Men Under-18 Asia Cup: भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। मुकाबले के महज दो मिनट के भीतर मिले पेनाल्टी कॉर्नर को आशीष ने गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर में जापान ने कई बार भारतीय सर्कल में प्रवेश कर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने सभी प्रयास विफल कर दिए।

See also  पर्चे फेंककर नक्सलियों ने दी सरकार को धमकी, लिखा- 2500 प्रति क्विंटल की दर से ही हो धान खरीदी

Men Under-18 Asia Cup: दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा। 28वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर आशीष ने अपना दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके दो मिनट बाद प्रह्लाद राजभर की पहल पर कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया और भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

Men Under-18 Asia Cup: तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमण जारी रखा। वरिंदर सिंह की शानदार दौड़ के बाद मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर आशीष ने तीसरा गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 4-0 कर दी।

Men Under-18 Asia Cup: अंतिम क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और 52वें मिनट में नुमादा गाकु ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अंतर कम किया, लेकिन तब तक मुकाबला भारत की पकड़ में आ चुका था। अंततः भारत ने 4-1 की जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।

See also  ब्रेकिंग: बढ़ सकती है Retirement की उम्र और Pension की राशि, सरकार जल्‍द देगी खुशखबरी

Men Under-18 Asia Cup: फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशीष तानी पूर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल दागकर ‘टॉप स्कोरर’ का सम्मान भी हासिल किया। भारतीय गोलकीपर आयुष को ‘बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।