रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान तुमगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सड़क पर बैंड पार्टी द्वारा पिकअप वाहन में 6 नाबालिग लड़कों को श्रम के लिए ले जाते देख उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया।

डॉ. शर्मा मौके पर करीब आधे घंटे उपस्थित रहीं और SJPJU, DPO एवं DCPO की टीम को निर्देशित कर सभी बच्चों को रेस्क्यू कराया। बच्चों को सुरक्षित तुमगांव थाना भिजवाया गया और वाहन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि बाल श्रम किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा। चाइल्डलाइन टीम को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। आयोग बाल अधिकार संरक्षण नियम 2005 की धारा 13 व 14 के तहत मामले में संज्ञान लेगा।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का करेंगे भूमिपूजन