IND vs ENG 1st T20 LIVE: चेस्टर ली स्ट्रीट। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
IND vs ENG 1st T20 LIVE: सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पिन आक्रमण को मजबूती देते हुए वरुण चक्रवर्ती की वापसी कराई है। साथ ही रवि बिश्नोई को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। टीम इंडिया तीन स्पिनरों और दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के कंधों पर रहेगी।
IND vs ENG 1st T20 LIVE: हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने मुकाबले से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था।
IND vs ENG 1st T20 LIVE: इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर डेब्यू का मौका नहीं मिला। 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू फिलहाल टल गया है। वहीं, शानदार डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव भी इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके।
IND vs ENG 1st T20 LIVE: भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती।



