Zimbabwe vs India T20 Series: मुंबई। बीसीसीआई ने सोमवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान किया। इसके अनुसार, श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के कप्तान होंगे। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज जगह दी गई है। संजू सैसमन को टीम से बाहर कर दिया गया है।

Zimbabwe vs India T20 Series: टीम में तिलक वर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी हुई है। संजू की जगह विकेटकीपर ओपनर के लिए प्रभसिमरन सिंह को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

Zimbabwe vs India T20 Series: तेज गेंदबाजी यूनिट पूरी तरह से चेंज नजर आ रही है। तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा को जगह नहीं मिली है, बल्कि इन गेंदबाजों के स्थान पर युवा प्रतिभा मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। विशेषज्ञ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम में हैं, जबकि कुलदीप यादव एक बार फिर टीम से बाहर हैं। शिवम दुबे को भी टीम में रखा गया है।

See also  मूसेवाला हत्या कांड: पाकिस्तान भागने से पहले एनकाउंटर में जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू ढेर, 5 घंटे चली मुठभेड़ में पंजाब पुलिस ने मार गिराया

Zimbabwe vs India T20 Series: भारतीय टीम का स्क्वॉड-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा ( उप कप्तान) ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

Zimbabwe vs India T20 Series: भारत खेलेगा तीन मैचों की सीरीज

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी। पहला मैच 23 जुलाई को, दूसरा 25 जुलाई को और तीसरा 26 जुलाई को खेला जाएगा। यह सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े चार बजे से खेले जाएंगे।