former Minister Mohammad Akbar
former Minister Mohammad Akbar makes a major claim.

रायपुर। नकटी गांव के जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया है कि सरकार नकटी सहित छह गांवों की करीब 1076 एकड़ जमीन नगर विकास योजना के नाम पर बिल्डरों को सौंपने की तैयारी कर रही है।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की निविदा के दस्तावेजों के अनुसार नकटी, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रमचंडी, बरौंदा और रीको की कुल 436.01 हेक्टेयर यानी करीब 1076 एकड़ भूमि इस योजना में शामिल की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें नकटी गांव की कुछ जमीन भी शामिल है, जबकि वहां हाल ही में हुए विध्वंस को लेकर विवाद जारी है।

मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया कि निविदा की शर्तों के अनुसार चयनित एजेंसी को सड़क, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के बदले मिक्स यूज भूमि के विकास और बिक्री का अधिकार दिया जाएगा। उयह स्पष्ट होता है कि निजी डेवलपर को भूमि विकसित करने और उसके विक्रय का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

See also  राजनांदगांव में ब्लैक फंगस से हुई पहली मौत... युवक पहले था कोरोना संक्रमित

मोहम्मद अकबर ने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि क्या इस योजना में नकटी की वही विवादित जमीन भी शामिल है, जहां हाल ही में विध्वंस की कार्रवाई हुई थी। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने तक सरकार किसी भी भूमि विकास योजना पर आगे न बढ़े।