Raipur News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के आवास घेराव के विरोध में भाजपा ने बुधवार को यहां राजी भवन घेराव का आह्वान किया है।

भाजपा की ओर से जारी सूचना के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पर एकत्रित होंगे, जहां से कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकालकर घेराव किया जाएगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह प्रदर्शन आज दोपहर आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं को दोपहर 1:45 बजे तक शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

अनावश्यक अराजकता फैलाने का प्रयास

Raipur News: भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर अनावश्यक अराजकता फैलाने का प्रयास किया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने इसे कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बताया है।

See also  जब पूर्ण शराबबंदी पर अशासकीय संकल्प पर अरबी और हल्बी में उलझे विधायक, त​ब महंत बन बैठे शायर- ग़ालिब शराब पीने दे मस्जिद में बैठकर या मुझे कोई ऐसी जगह बता जहां ख़ुदा ना हो…