TRPDESK. chhattisgarh में कोरोना पॉजिटिव (positive case increase to 6 in chhattisgarh) मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई  है। 24 घंटे के भीतर पांच नए कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं।  एम्स रायपुर (aims raipur) के डायरेक्टर डॉ. नितीन एम नागरकर ने छत्तीसगढ़ में बुधवार की देर रात तक कोरोना पॉजिटिव (positive case increase to 6 in chhattisgarh) मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो जाने की की पुष्टि की है।

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ (chhattisgarh corona) के अभी सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज ही एम्स रायपुर (aims raipur) में चल रहा है। बाकी के मरीज एम्स में आने को है। उन्होंने बताया कि लंदन से लौटी रायपुर की दो कोरोना पॉजिटिव युवतियों का इलाज एम्स में चल रहा है।

इनमें से एक पहले की है जबकि दूसरी बुधवार को भर्ती की गई है। देर रात कोरोना पॉजिटिव कन्फर्म मरीजों के बारे में उन्होंने बताया कि इनमें से एक मरीज रायपुर, एक बिलासपुर व एक अन्य दुर्ग-भिलाई से है। डॉ. नागरकर ने बताया कि इनमें से दो पुरुष व एक महिला है। बता दें कि बुधवार को ही राजनांदगांव में एक कोरोना पॉजिटिव शख्स मिला था।

See also  यूपी का किला फतह करने टीम भूपेश दे रही है टीम प्रियंका को ट्रेनिंग

जानें कहां कितने मरीज

शहर-मरीजों की संख्या

रायपुर- 3

बिलासपुर-1

दुर्ग-भिलाई-1

राजनांदगांव-1

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।