बीजापुर। उसूर थाना क्षेत्र के इलाके में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर आईईडी बम एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। दो अलग-अलग घटनाओं में 13 और 15 साल के दो ग्रामीण बम की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर की एड़ी में गंभीर चोट आई है।

एक घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वहीं दूसरे को निकालने के लिए भारी बारिश और जलभराव के बीच सुरक्षा बलों का रेस्क्यू अभियान जारी है।

पहली घटना: जलप्रपात घूमने गए थे, बम पर पैर पड़ा

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ग्राम करीगुण्डम के 7-8 युवक और बालक नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए थे।

जलप्रपात से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर बम पर सोढ़ी देवा उम्र 13 वर्ष पिता हुंगा सोढ़ी का पैर पड़ गया। जोरदार विस्फोट में उसकी दाहिने पैर की एड़ी उड़ गई।

घायल बालक को तुरंत उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय बीजापुर रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है।

See also  आदिवासी नर्सिंग छात्राओं की छात्रवृत्ति हेतु सीएम ने जारी किए 51 लाख 20 हजार रु

दूसरी घटना: मवेशी चराने गए तो हुआ धमाका

दूसरी घटना ग्राम नम्बी की है। यहां के दो ग्रामीण मवेशी चराने नम्बी जलधारा की ओर गए थे। जंगल में पहले से दबे प्रेशर आईईड* की चपेट में विनोद कट्टम उम्र 15 वर्ष पिता चन्द्रु कट्टम आ गया। विस्फोट में उसके भी दाहिने पैर की एड़ी में गंभीर चोट आई है।

रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, भारी बारिश बनी बाधा

घटनास्थल तक पहुंचने वाले रास्ते में नाले में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इसी वजह से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

सुरक्षा बल जरूरी सावधानियों के साथ रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। कोशिश है कि घायल विनोद को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा जा सके।

बस्तर में अब भी एक्टिव हैं नक्सलियों के बम

बस्तर के जंगलों में नक्सलियों ने पिछले कई सालों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जगह-जगह प्रेशर बम और आईईडी लगा रखे हैं। बरसात के मौसम में ये बम जंगल और नदी-नालों के किनारे छिपाये गए हैं और आम ग्रामीण इसकी चपेट में आ जाते हैं।

See also  बड़ी खबर- नंदकुमार बघेल हुए गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी... ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला

प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि अनजान रास्तों और जंगल में न जाएं। शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

FAQ: बीजापुर प्रेशर बम विस्फोट

सवाल 1. कहां हुआ हादसा ?  

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर। एक नीलम सराई जलप्रपात के पास और दूसरा नम्बी जलधारा के पास।

सवाल 2. कितने लोग घायल हुए ?

दो नाबालिग ग्रामीण घायल हुए हैं। सोढ़ी देवा 13 वर्ष और विनोद कट्टम 15 वर्ष।

सवाल 3. दोनों को क्या चोट आई ?

विस्फोट में दोनों के दाहिने पैर की एड़ी में गंभीर चोट आई है।

सवाल 4. घायलों की हालत कैसी है ?

सोढ़ी देवा को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, स्थिति स्थिर है। विनोद कट्टम को निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।

सवाल 5. प्रशासन क्या कर रहा है ?

सुरक्षा बल जलभराव वाले इलाके में रेस्क्यू कर रहे हैं। लोगों से जंगल और अनजान रास्तों पर न जाने की अपील की गई है।

See also  Judicial Transfer-Promotion: 19 जजेस का प्रमोशन और 27 का तबादला…